भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"पिंजरे से पंछी उड़ने में वक़्त नहीं लगता / कुमार अनिल" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Kumar anil (चर्चा | योगदान) (नया पृष्ठ: <poem>पिंजरे से पंछी उड़ने में वक्त नहीं लगता चलती साँसों के रुकने मे…) |
|||
पंक्ति 1: | पंक्ति 1: | ||
− | <poem>पिंजरे से पंछी उड़ने में वक्त नहीं लगता | + | {{KKGlobal}} |
+ | {{KKRachna | ||
+ | |रचनाकार=कुमार अनिल | ||
+ | |संग्रह=और कब तक चुप रहें / कुमार अनिल | ||
+ | }} | ||
+ | {{KKCatGhazal}}<poem>पिंजरे से पंछी उड़ने में वक्त नहीं लगता | ||
चलती साँसों के रुकने में वक्त नहीं लगता | चलती साँसों के रुकने में वक्त नहीं लगता | ||
15:11, 31 दिसम्बर 2010 के समय का अवतरण
पिंजरे से पंछी उड़ने में वक्त नहीं लगता
चलती साँसों के रुकने में वक्त नहीं लगता
अम्बर छूने कि चाहत में इतना भी मत उड़
ऊपर से नीचे गिरने में वक्त नहीं लगता
वक्त से पहले इसी फिक्र ने बूढा कर डाला
नन्ही बिटिया के बढ़ने में वक्त नहीं लगता
अगर दुआये भी शामिल हों संग दवाओं के
ज़ख्म कोई भी हो भरने में वक्त नहीं लगता
सूखे पेड़ बहुत काम आये, आँधी में वरना
हरे दरख्तों के गिरने में वक्त नहीं लगता
ये कंचन की काया तेरी, मिटटी है पगले
मिट्टी, मिट्टी में मिलने में वक्त नहीं लगता
पलक झपकते क्या हो जाये किसको पता 'अनिल,
होनी, अनहोनी होने में वक्त नहीं लगता