भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"निर्माण का गीत / केदारनाथ अग्रवाल" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=केदारनाथ अग्रवाल |संग्रह=कुहकी कोयल खड़े पेड़ …) |
छो ("निर्माण का गीत / केदारनाथ अग्रवाल" सुरक्षित कर दिया ([edit=sysop] (indefinite) [move=sysop] (indefinite))) |
(कोई अंतर नहीं)
|
23:36, 9 जनवरी 2011 के समय का अवतरण
आओ रचना रचाएँ,
चारु चातुरी दिखाएँ,
ज्ञान, कर्म की भुजाएँ
वर्तमान को झुलाएँ
स्वर्ग भूमि को बनाएँ
सुख पाएँ दीन दुखिया।
आओ सपना जगाएँ
शूल-धूल से उठाएँ,
मोरपंख से सजाएँ
प्रेम-बाँसुरी बजाएँ,
नाच जाए मनबसिया।
आओ बगिया लगाएँ,
फूल-पंखुरी खिलाएँ,
पात-पात को बजाएँ
राग-रागिनी जिलाएँ
सूर्य-चंद्र मुस्कराएँ
रंग-मंच बने दुनिया।