भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"मेघकृपा / चन्द्रकुंवर बर्त्वाल" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) |
|||
| पंक्ति 5: | पंक्ति 5: | ||
{{KKCatKavita}} | {{KKCatKavita}} | ||
<poem> | <poem> | ||
| − | + | जिन पर मेघों के नयन गिरे | |
| + | वे सबके सब हो गए हरे । | ||
| + | |||
| + | पतझड़ का सुन कर करुण रुदन | ||
| + | जिसने उतार दे दिए वसन | ||
| + | उस पर निकले किशोर किसलय | ||
| + | कलियाँ निकली निकला यौवन । | ||
| + | |||
| + | जिन पर वसंत की पवन चली | ||
| + | वे सबकी सब खिल गईं कली । | ||
| + | |||
| + | सह स्वयं ज्येष्ठ की तीव्र तपन | ||
| + | जिसने अपने छायाश्रित जन | ||
| + | के लिए बनाई मधुर मही | ||
| + | लख उसे भरे नभ के लोचन । | ||
| + | |||
| + | लख जिन्हें गगन के नयन भरे | ||
| + | वे सबके सब हो गए हरे । | ||
</poem> | </poem> | ||
21:41, 21 जनवरी 2011 का अवतरण
जिन पर मेघों के नयन गिरे
वे सबके सब हो गए हरे ।
पतझड़ का सुन कर करुण रुदन
जिसने उतार दे दिए वसन
उस पर निकले किशोर किसलय
कलियाँ निकली निकला यौवन ।
जिन पर वसंत की पवन चली
वे सबकी सब खिल गईं कली ।
सह स्वयं ज्येष्ठ की तीव्र तपन
जिसने अपने छायाश्रित जन
के लिए बनाई मधुर मही
लख उसे भरे नभ के लोचन ।
लख जिन्हें गगन के नयन भरे
वे सबके सब हो गए हरे ।
