भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"इक नया ज़ख़्म रोज़ खाता हूँ / मनोहर विजय" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
 
पंक्ति 8: पंक्ति 8:
 
हौसला  अपना    आज़माता  हूँ
 
हौसला  अपना    आज़माता  हूँ
  
पेड़  देता  है  फ़ल मुझे  हर बार
+
पेड़  देता  है  फल मुझे  हर बार
 
‘शाख़  जब भी  कोई  हिलाता  हूँ
 
‘शाख़  जब भी  कोई  हिलाता  हूँ
  

12:45, 31 जनवरी 2011 के समय का अवतरण

इक नया ज़ख़्म रोज़ खाता हूँ
हौसला अपना आज़माता हूँ

पेड़ देता है फल मुझे हर बार
‘शाख़ जब भी कोई हिलाता हूँ

झेलता हूँ मुसीबतें दिन भर
रात आते ही भूल जाता हूँ

जीत कर हर किसी से मैं अफ़सोस
ख़ुद से अकसर मैं हार जाता हूँ

अपनों के पास मिलता है सकून मुझे
चैन से अपने दिन बिताता हूँ

जान रख़ कर ‘विजय’ हथेली पर
मौत से मैं तो ख़ेल जाता हूँ