भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"पराजित हो गये / शीलेन्द्र कुमार सिंह चौहान" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) |
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 9: | पंक्ति 9: | ||
कँपकपाते दिन | कँपकपाते दिन | ||
− | + | ढोलकों की थाप पर | |
गाने लगा फागुन | गाने लगा फागुन | ||
बज उठी मंजीर खँझरी | बज उठी मंजीर खँझरी |
02:44, 27 फ़रवरी 2011 का अवतरण
लो पराजित हो गए फिर
कँपकपाते दिन
ढोलकों की थाप पर
गाने लगा फागुन
बज उठी मंजीर खँझरी
पर सुहानी धुन
आ गये मिरदंग ढफ
झाँझें बजाते दिन
खिल उठे फिर ढाक, सेमल
के अरूण हो गात
आ गए श्रीहीन तरूओं
पर सुकेामल पात
छू गए मन केा बसन्ती
गुनगुनाते दिन
बोल मुखरित हो उठे
फिर नेह सरगम के
कसमसाने लग गए
जड़-बन्ध संयम के
आ गए फिर प्यार का
मधुरस लुटाते दिन