भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"डायरी : मार्च'78 (रावण के माथे) / अरुण कमल" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
पंक्ति 1: पंक्ति 1:
 
{{KKGlobal}}
 
{{KKGlobal}}
 
{{KKRachna
 
{{KKRachna
|रचनाकार=अरूण कमल
+
|रचनाकार=अरुण कमल
 +
|संग्रह = अपनी केवल धार / अरुण कमल
 
}}
 
}}
  

01:36, 19 मई 2008 का अवतरण


एक माथा दूसरे से

दूसरा तीसरे से

तीसरा चौथे से...सातवें से...दसवें से

भिड़ा-टकराया,

हर माथा अलग-अलग बोला

अलग-अलग मुँह फेर ताका

एक-दूसरे को डाँटा

दिशा-ज्ञान बाँटा

ज़रा भी चली हवा कि माथा

माथे से टकराया

लड़ा-झगड़ा

एक ही धड़ पर आँखें मटकाता ।


लेकिन अन्दर-अन्दर रावण के ये

दस-दस माथे

रहे सोचते एक ही बात

एक ढंग से एक ही बात

रावण के ये दस-दस माथे ।