भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"गर्मी-ए-हसरत-ए-नाकाम से जल जाते हैं / क़तील" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) (New page: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=क़तील शिफ़ाई }} Category:गज़ल गर्मी-ए-हसरत-ए-नाकाम से जल जात...) |
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) छो |
||
पंक्ति 21: | पंक्ति 21: | ||
रब्ता बाहम पे हमें क्या न नहेंगे दुश्मन <br> | रब्ता बाहम पे हमें क्या न नहेंगे दुश्मन <br> | ||
− | आशना जब तेरे पैग़ाम से जल | + | आशना जब तेरे पैग़ाम से जल जाते हैं <br><br> |
15:43, 15 जून 2007 का अवतरण
गर्मी-ए-हसरत-ए-नाकाम से जल जाते हैं
हम चराग़ों की तरह शाम से जल जाते हैं
बच निकलते हैं अगर आतिह-ए-सय्याद से हम
शोला-ए-आतिश-ए-गुलफ़ाम से जल जाते हैं
ख़ुदनुमाई तो नहीं शेवा-ए-अरबाब-ए-वफ़ा
जिन को जलना हो वो आराअम से जल जाते हैं
शमा जिस आग में जलती है नुमाइश के लिये
हम उसी आग में गुमनाम से जल जाते हैं
जब भी आता है मेरा नाम तेरे नाम के साथ
जाने क्यूँ लोग मेरे नाम से जल जाते हैं
रब्ता बाहम पे हमें क्या न नहेंगे दुश्मन
आशना जब तेरे पैग़ाम से जल जाते हैं