भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"खंडित स्वप्न : एक सांध्य बिम्ब / योगेन्द्र दत्त शर्मा" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार= योगेन्द्र दत्त शर्मा |संग्रह=ख़ुशबुओं के दंश / …)
 
छो ("खंडित स्वप्न : एक सांध्य बिम्ब / योगेन्द्र दत्त शर्मा" सुरक्षित कर दिया ([edit=sysop] (indefinite) [move=sysop] (indefinite)))
 
(कोई अंतर नहीं)

11:40, 22 मार्च 2011 के समय का अवतरण

        रेत पर
        उभरी हथेली
        और बिसरे नाम !
        आ गई फिर शाम !

तैरते जाते
हवा में
टूटते अनुबंध
जुड़ गया
परछाइयों से
अनकहा सम्बन्ध

        दे गया
        मौसम किसी
        भूकम्प का पैग़ाम !
        आ गई फिर शाम !

झाँकती
हर कोण से
मन की अस्वीकृतियाँ
ताज़गी को
रौंदतीं
बोझिल परिस्थितियाँ

        हो गए खंडित
        दिवस के
        स्वप्न सब अविराम !
        आ गई फिर शाम !