भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"कामना / चन्द्रकुंवर बर्त्वाल" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार= चन्द्रकुंवर बर्त्वाल }} {{KKCatKavita}} <poem> '''कामना''' नील न…)
 
 
पंक्ति 1: पंक्ति 1:
 
{{KKGlobal}}
 
{{KKGlobal}}
 
{{KKRachna
 
{{KKRachna
|रचनाकार= चन्द्रकुंवर बर्त्वाल  
+
|रचनाकार= चन्द्रकुंवर बर्त्वाल
 +
|संग्रह=कंकड-पत्थर / चन्द्रकुंवर बर्त्वाल  
 
}}
 
}}
 
{{KKCatKavita}}
 
{{KKCatKavita}}

17:13, 25 मार्च 2011 के समय का अवतरण

कामना
नील नयन में वायु तरंग सदृश मृदु हॅसकर
उस सुर कन्या सुन्दर प्रेयसि को पाने केा
बैठ तुम्हारे किसी श्रंग पर मैं यौवन भर
कर लूंगा तप, रोने से यदि उसका उर
पिधलेगा, मैं रोउॅगा रजनी भर जग कर
यदि हॅसने से वह आयेगी, मैं निर्झर सा
सदा रहूंगा हॅस हॅस जीवन पथ पर चलता
वह चाहेगी यदि कमलों का हार पहनना
अपने मानस के निर्मल तर पर धीरे से
उतर शान्त जल में चुपचाप खिले कमलों को
तोड, गूंथ दिन भर माला गुंजित छाया में
फिर संध्या के समय उसके चरणों पर
रख दूंगा, जैसे पृथ्वी अपनी शेाभा को
रख देती सन्ध्या के केामल चरणों पर।