भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"सूर आयौ माथे पर, छाया आई पाँइन तर / नंददास" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=नंददास }}{{KKAnthologyGarmi}} Category:पद <poeM> सूर आयौ माथे पर, छाया …) |
(कोई अंतर नहीं)
|
22:40, 28 मार्च 2011 के समय का अवतरण
सूर आयौ माथे पर, छाया आई पाइँन तर,
उतर ढरे पथिक डगर देखि छाँह गहरी ।
सोए सुकुमार लोग जोरि कै किंवार द्वार,
पवन सीतल घोख मोख भवन भरत गहरी ॥
धंधी जन धंध छाँड़ि, जब तपत धूप डरन,
पसु-पंछी जीव-जंतु छिपत तरुन सहरी ।
नंददास प्रभु ऐसे में गवन न कीजै कहुँ,
माह की आधी रात जैसी ये जेठ की दुपहरी ॥