भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"आर्द्रा / बुद्धिनाथ मिश्र" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=बुद्धिनाथ मिश्र |संग्रह=शिखरिणी / बुद्धिनाथ मि…)
 
 
पंक्ति 3: पंक्ति 3:
 
|रचनाकार=बुद्धिनाथ मिश्र
 
|रचनाकार=बुद्धिनाथ मिश्र
 
|संग्रह=शिखरिणी / बुद्धिनाथ मिश्र
 
|संग्रह=शिखरिणी / बुद्धिनाथ मिश्र
}}
+
}}{{KKAnthologyVarsha}}
 +
{{KKCatKavita}}
 
[[Category:नवगीत]]
 
[[Category:नवगीत]]
 
<Poem>
 
<Poem>

18:44, 31 मार्च 2011 के समय का अवतरण

घर की मकड़ी कोने दुबकी
वर्षा होगी क्या ?
बाईं आँख दिशा की फड़की
वर्षा होगी क्या ?

सुन्नर बाभिन बंजर जोते
इन्नर राजा हो !
आँगन-आँगन छौना लोटे
इन्नर राजा हो !

कितनी बार भगत गुहराए
देवी का चौरा
भरी जवानी जरई सूखे
इन्नर राजा हो !

आगे नहीं खिसकता सूरज के
रथ का पहिया
भुइंलोटन पुरवैया चहकी
वर्षा होगी क्या ?

छाती फटी कुआँ-पोखर की
धरती पड़ी दरार
एक पपीहा तीतरपाखी
घन को रहा पुकार

चील उड़ें डैने फैलाए
जलते अम्बर में
सहमे-सहमे बाग-बगीचे
सहमे-से घर-द्वार

लाज तुम्ही रखना पियरी की
हे गंगा मैया
रेत नहा गौरैया चहकी
वर्षा होगी क्या?