भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"ठंड के अहसास वाले पल / योगेन्द्र दत्त शर्मा" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) छो ("ठंड के अहसास वाले पल / योगेन्द्र दत्त शर्मा" सुरक्षित कर दिया ([edit=sysop] (indefinite) [move=sysop] (indefinite))) |
Pratishtha (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 3: | पंक्ति 3: | ||
|रचनाकार= योगेन्द्र दत्त शर्मा | |रचनाकार= योगेन्द्र दत्त शर्मा | ||
|संग्रह=ख़ुशबुओं के दंश / योगेन्द्र दत्त शर्मा | |संग्रह=ख़ुशबुओं के दंश / योगेन्द्र दत्त शर्मा | ||
− | }} | + | }}{{KKAnthologySardi}} |
{{KKCatNavgeet}} | {{KKCatNavgeet}} | ||
<poem> | <poem> |
01:14, 1 अप्रैल 2011 के समय का अवतरण
आग थे जो
अब ठिठुरता जल हुए,
ठंड के अहसास वाले
पल हुए !
बर्फ़ में ढलने लगे
ज्वालामुखी
रोशनी की हर जलन
लगती चुकी
धुएँ गीली आँख का
काजल हुए !
धूप की गर्मी
हुई है चाँदनी
लू हिमानी शीत का
कुहरा बनी
सूर्यदेही
अब सजल बादल हुए !
बींधती है देह
हिमदंती हवा
धमनियों में
एक सन्नाटा थमा
गूँजते वन
मौन के जंगल हुए !
ठंड के अहसास वाले
पल हुए !