भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"ईश्वर का सुरक्षा-कवच / शलभ श्रीराम सिंह" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शलभ श्रीराम सिंह |संग्रह=कल सुबह होने के पहले / श…)
 
(कोई अंतर नहीं)

06:07, 3 अप्रैल 2011 के समय का अवतरण

दूर-जंगल से
गुज़रते हुए
घोड़ों की टापों से
आस-पास की बस्तियों में
सन्नाटा छा गया है !

किसी
बेहद हँसमुख और मासूम
बच्चे की खाल
उधेड़कर मैदान में फेंक दी गई है !
ईश्वर
उसी खाल के नीचे छिप कर
अपने आपको
सुरक्षित महसूस कर रहा है !
(1966)