भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"ज्योति-पर्व / महेन्द्र भटनागर" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(New page: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=महेन्द्र भटनागर |संग्रह= जिजीविषा / महेन्द्र भटनागर }} ...)
 
 
पंक्ति 3: पंक्ति 3:
 
|रचनाकार=महेन्द्र भटनागर
 
|रचनाकार=महेन्द्र भटनागर
 
|संग्रह= जिजीविषा  / महेन्द्र भटनागर
 
|संग्रह= जिजीविषा  / महेन्द्र भटनागर
}}
+
}}{{KKAnthologyDiwali}}
 +
{{KKCatKavita}}
 
मिट्टी के लघु-लघु दीपों से
 
मिट्टी के लघु-लघु दीपों से
 
जगमग हर एक भवन !<br>
 
जगमग हर एक भवन !<br>

22:21, 6 अप्रैल 2011 के समय का अवतरण

मिट्टी के लघु-लघु दीपों से जगमग हर एक भवन !

अँधियारे की लहरों से भूमि भरी,
पर,
उस पर तिरती झलमल ज्योति-तरी,

जलना है,
चाहे हो जाये
तारक-शशि हीन गगन !

जग पर छायी धूमिल वाष्प असुन्दर,
पर,
बहता है अविरल स्नेह-समुन्दर,

युग के मन-मरुथल में तुमको
रहना है भाव-प्रवण !

विशृंखल तेज़ प्रभंजन से संसृति,
पर,
मुसकाती संग नयी बन आकृति,

टूटेगा बाँध प्रलय का जब
हर नूतन सृष्टि चरण !

कोलाहल हर कोने से फूट रहा,
अब तो सपनों का बंधन टूट रहा,

खो जाएगा नव-जीवन की
हलचल में क्षीण मरण !