भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"अश्क़ पलकों पे फिर सजाऊं क्या / ज़िया फ़तेहाबादी" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
					
										
					
					|  (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=ज़िया फतेहाबादी  |संग्रह=  }} {{KKCatGhazal}} <poem> अश्क़ पलक…) | |||
| पंक्ति 18: | पंक्ति 18: | ||
| लाख परदे , हज़ार चहरे हैं   | लाख परदे , हज़ार चहरे हैं   | ||
| ऐ " ज़िया " अब नज़र हटाऊं क्या ? | ऐ " ज़िया " अब नज़र हटाऊं क्या ? | ||
| + | </poem> | ||
07:22, 7 अप्रैल 2011 का अवतरण
अश्क़ पलकों पे फिर सजाऊं क्या ? 
फिर मुहब्बत के गीत गाऊं  क्या  ?
दिल ही जब बुझ गया तो ऐ शब ए ग़म
आँधियों में दिये जलाऊं क्या ?
आफ़तें हैं तो ज़िन्दगी भी है 
आफ़तों से निजात पाऊं क्या ?
राज़दार ए अलम, शरीक ए ग़म 
दर ओ दीवार को बनाऊं क्या ?
तीरह ओ तार है मेरी दुनिया
मेहर ओ माह का फ़रेब खाऊं क्या ?
लाख परदे , हज़ार चहरे हैं 
ऐ " ज़िया " अब नज़र हटाऊं क्या ?
 
	
	

