भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"चांदी के तार / देवेन्द्र कुमार" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
					
										
					
					| अनिल जनविजय  (चर्चा | योगदान)  (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=देवेन्द्र कुमार  |संग्रह= }}  <Poem> कहाँ गए वे दिन रोब...) | अनिल जनविजय  (चर्चा | योगदान)  | ||
| पंक्ति 4: | पंक्ति 4: | ||
| |संग्रह= | |संग्रह= | ||
| }} | }} | ||
| − | + | {{KKCatNavgeet}} | |
| <Poem> | <Poem> | ||
| कहाँ गए वे दिन रोबीले ! | कहाँ गए वे दिन रोबीले ! | ||
21:23, 13 अप्रैल 2011 के समय का अवतरण
कहाँ गए वे दिन रोबीले !
रात उदासी के जंगल में
ये चांदी के तार कँटीले ।
रेजा-रेजा, गाहे-गाहे
पीठ-पीछे चुगली खाते
घर-आंगन, रस्ते-चौराहे
तुम कब के थे चांद हठीले ।
वही सुबह है, वही शाम है
फिर भी कैसी ताम-झाम है
पेड़ों के रहते पतझर में
पत्तों का जीना हराम है
मौसम के अनुदार कबीले ।
बाहर-भीतर की तन्हाई
अलसी की नीली आँखों में
देखी सागर की गहराई
हुए हाथ सरसों के पीले ।
 
	
	

