भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"पिता-4 / भास्कर चौधुरी" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=भास्कर चौधुरी |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <poem> सड़सठ के पिता …) |
Pratishtha (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 5: | पंक्ति 5: | ||
}} | }} | ||
{{KKCatKavita}} | {{KKCatKavita}} | ||
+ | {{KKAnthologyPita}} | ||
<poem> | <poem> | ||
सड़सठ के पिता | सड़सठ के पिता |
01:07, 19 अप्रैल 2011 के समय का अवतरण
सड़सठ के पिता
आते हैं और
मेरी सात साल की बेटी के साथ
खेलने जुट जाते हैं
दो दिन ठहरते हैं वे तो
उनकी महक और
बेटी की हँसी से घर भर जाता है
पिता आज सड़सठ के हैं
दस जून को अड़सठ के हो जाएँगे
फिर उनहत्तरए, सत्तर...
डर लगता है