भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"घोड़े / नरेश अग्रवाल" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=नरेश अग्रवाल |संग्रह=सबके लिए सुंदर आवाजें / नरे…) |
|||
पंक्ति 2: | पंक्ति 2: | ||
{{KKRachna | {{KKRachna | ||
|रचनाकार=नरेश अग्रवाल | |रचनाकार=नरेश अग्रवाल | ||
− | |संग्रह=सबके लिए सुंदर आवाजें / नरेश अग्रवाल | + | |संग्रह=सबके लिए सुंदर आवाजें / नरेश अग्रवाल; वे चिनार के पेड़ / नरेश अग्रवाल |
}} | }} | ||
{{KKCatKavita}} | {{KKCatKavita}} |
13:24, 9 मई 2011 के समय का अवतरण
जहां पर आंखें नहीं पहुंच पायेंगी
घोड़े वहां तक हमें ले जाएंगे
इन पर हम सवार
लेकिन लगाम इसके मालिक के पास
उसी की ठोकर की दिशा में ये चलते हैं
जब ऊंचाई आए तो थोड़ा आगे की तरफ झुक जाओ
जब ढलान पीछे की तरफ
इसी तरह से सामंजस्य बनाये रखना होता है इनके साथ
और देखते-देखते कितनी सारी दूरियां तय कर ली हैं हमने
सामने नदी है और घोड़े को लगी है प्यास
थोड़ी देर हम यहीं रुक जाते हैं
धीरे-धीरे टहलते हैं
तब तक यह घोड़ा करेगा आराम
और उसके चुस्त होते ही यात्रा शुरू
घोड़े के मालिक की जिद है
वह हमें छोड़ेगा नहीं, दिखलायेगा यहां की सारी चीजें
हम थके हुए होने पर भी कर देते हैं आत्मसमर्पण,
उसके आगे
और वापस लौटने पर
घोड़े के शरीर की गंध तक रह जाती है हमारे कपड़ों पर।