भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"चे / विष्णु खरे" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(New page: {{KKGlobal}} रचनाकारः विष्णु खरे Category:कविताएँ Category:विष्णु खरे ~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~ व...)
 
छो
 
पंक्ति 1: पंक्ति 1:
 
{{KKGlobal}}
 
{{KKGlobal}}
रचनाकारः [[विष्णु खरे]]
+
{{KKRachna
[[Category:कविताएँ]]
+
|रचनाकार=विष्णु खरे
[[Category:विष्णु खरे]]
+
|संग्रह=ख़ुद अपनी आँख से / विष्णु खरे
 
+
}}
~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~
+
 
+
  
 
वक़्त साधती बहसों और धूर्त समझौतों के बाद
 
वक़्त साधती बहसों और धूर्त समझौतों के बाद

17:10, 28 जून 2007 के समय का अवतरण

वक़्त साधती बहसों और धूर्त समझौतों के बाद

एक तंग आदमी को कोई हाथ का काम दो

और एक दूसरे की तरफ़ न देखकर भी सब समझ लेने वाले चंद दोस्त

और खुले आसमान के नीचे असंभव पड़ाव

जहाँ से सब कुछ एक गंभीर मज़ाक की तरह संभव हो

फिर हो एक लम्बा और बेरहम मुक़ाबला

जिसमें कुछ भी अक्षम्य न हो

निर्मम हमलों आगे बढ़ने पीछे हटने

कुछ उनके लोग गिरा देने कुछ अपने साथी गँवा देने

और चिरायंध और अंतड़ियों के पहले दर्म्यान और बाद

सब कुछ जायज हो.


फिर विजय हो या उसका एकमात्र विकल्प

एक आजिज आए हुए शख़्स की

स्थिर होती हुई लेकिन खुली आँख हो

मँडराते हुए उतरते हुए गीध की पैनी आँख में सीधे देखती हुई

जो पराजय तो बिल्कुल नहीं है

और कुछ वह हो या न हो.