"मेरा भारत सिसक रहा है / महाराज सिंह परिहार" के अवतरणों में अंतर
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=महाराज सिंह परिहार |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <poem> मौन निमंत…) |
Pratishtha (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 5: | पंक्ति 5: | ||
}} | }} | ||
{{KKCatKavita}} | {{KKCatKavita}} | ||
+ | {{KKAnthologyDeshBkthi}} | ||
<poem> | <poem> | ||
मौन निमंत्रण की बातें मत आज करो | मौन निमंत्रण की बातें मत आज करो |
01:41, 21 मई 2011 के समय का अवतरण
मौन निमंत्रण की बातें मत आज करो
अंधकार में मेरा भारत सिसक रहा है
सदियों से जो सतपथ का अनुगामी था
सत्य अहिंसा प्रेम सरलता का स्वामी था
आज हुआ क्यों शोर देश के चप्पे-चप्पे
वनवासी का धैर्य आज क्यों दहक रहा है
होता सपनों का खून यहाँ लज्जा लुटती चौराहे पर
द्रोणाचार्य की कुटिल सीख से खड़ा एकलव्य दोराहे पर
महलों की जलती आँखों से कुटियाएँ जल राख हुईं
और सुरा के साथ देश का यौवन चहक रहा है
यहाँ सूर्य की किरणें बंद हैं अलमारी में
यहाँ नित्य मिटतीं हैं कलियाँ बीमारी में
जहाँ वृक्ष भी तन पर अगणित घाव लिए हों
उसी धरा में शूल मस्त हो महक रहा है
नेह निमंत्रण की बातें स्वीकार मुझे
मस्ती-राग-फाग की भी अंगीकार मुझे
पर कैसे झुठला दूँ मैं गीता की वाणी को
कुरुक्षेत्र में आज पार्थ भी धधक रहा है