भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"रूबाईयात / अर्श मलसियानी" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
					
										
					
					|  (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अर्श मलसियानी }}  {{KKCatGhazal}} <poem> मग़रिब से उमड़ते हुए ब…) | |||
| पंक्ति 3: | पंक्ति 3: | ||
| |रचनाकार=अर्श मलसियानी | |रचनाकार=अर्श मलसियानी | ||
| }}   | }}   | ||
| − | {{ | + | {{KKCatNazm}} | 
| <poem> | <poem> | ||
| मग़रिब से उमड़ते हुए बादल आए | मग़रिब से उमड़ते हुए बादल आए | ||
15:37, 29 जून 2011 के समय का अवतरण
मग़रिब से उमड़ते हुए बादल आए
भीगी हुई ऋतु और सुहाने साए
साक़ी, लबे जू, मुतरबे-नौ.ख़ेज़, शराब
है कोई जो वाइज़ को बुला कर लाए?
रिन्दों के लिए मंज़िलें-राहत है यही
मैख़ान-ए-पुरकैफ़-ए-मसर्रत है यही
पीकर तू ज़रा सैरे-जहां कर ऐ शैख
तू ढूंढता है जिसको वह जन्नत है यही
हर ज़र्फ़ को अन्दाज़े से तोल ऐ साक़ी
यह बुख़्ल भरे बोल न बोल ऐ साक़ी
मैं और तेरी तल्ख़नबाज़ी तौबा
यह ज़हर न इस शहद में घोल ऐ साक़ी
फ़रदौस के चश्मों की रवानी पै न जा
ऐ शैख़ तू जन्नत की कहानी पै न जा
इस वहम को छोड़ अपने बुढ़ापे को ही देख
हूरान-ए-बहिश्ती की जवानी पै न जा
तू आतिशे-दोज़ख़ का सज़ावार कि मै?
तू सबसे बड़ा मुलहदो-ऐय्यार कि मैं?
अल्लाह को भी बना दिया हूर फ़रोश
ऐ शैख़ बता तू है गुनहगार कि मैं?
 
	
	

