भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"दीप जलता ही रहेगा रात भर / गुलाब खंडेलवाल" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Vibhajhalani (चर्चा | योगदान) (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=गुलाब खंडेलवाल |संग्रह= सौ गुलाब खिले / गुलाब खं…) |
Vibhajhalani (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 10: | पंक्ति 10: | ||
प्यार छलता ही रहेगा रात भर | प्यार छलता ही रहेगा रात भर | ||
− | कोई मन में बीन यादों की | + | कोई मन में बीन यादों की लिये |
सुर बदलता ही रहेगा रात भर | सुर बदलता ही रहेगा रात भर | ||
10:04, 2 जुलाई 2011 के समय का अवतरण
दीप जलता ही रहेगा रात भर
प्यार छलता ही रहेगा रात भर
कोई मन में बीन यादों की लिये
सुर बदलता ही रहेगा रात भर
आयेंगी आँखों में क्या-क्या सूरतें
दिल मचलता ही रहेगा रात भर
एक ही पल तो हमारे प्यार का
वह भी टलता ही रहेगा रहेगा रात भर
चाँदनी चुपके बिदा हो जायेगी
चाँद ढलता ही रहेगा रात भर
कोयलें गायेंगी डालों पर, गुलाब
हाथ मलता ही रहेगा रात भर