भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"बस नज़र का तेरी अंदाज़ बदल जाता है / गुलाब खंडेलवाल" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Vibhajhalani (चर्चा | योगदान) (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=गुलाब खंडेलवाल |संग्रह=पँखुरियाँ गुलाब की / गुल…) |
Vibhajhalani (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 14: | पंक्ति 14: | ||
कौन होता है बुरे वक़्त में साथी किसका! | कौन होता है बुरे वक़्त में साथी किसका! | ||
− | आइना भी ये | + | आइना भी ये दग़ाबाज़ बदल जाता है |
लीजिए ज़ब्त किया हमने, मगर मुँह का रंग | लीजिए ज़ब्त किया हमने, मगर मुँह का रंग |
04:35, 4 जुलाई 2011 का अवतरण
बस नज़र का तेरी अंदाज़ बदल जाता है
सुर तो रहते हैं वही, साज़ बदल जाता है
कुछ तो कहता है कोई आँखों ही आँखों में, मगर
बात-ही-बात में वह राज़ बदल जाता है
कौन होता है बुरे वक़्त में साथी किसका!
आइना भी ये दग़ाबाज़ बदल जाता है
लीजिए ज़ब्त किया हमने, मगर मुँह का रंग
क्या करें, सुन के जो आवाज़ बदल जाता है!
आज तुझसे वे निगाहें भी मिल रहीं हों गुलाब
उनके मिलने का तो अंदाज़ बदल जाता है