भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"जान उन पर लुटाके बैठ गए / गुलाब खंडेलवाल" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Vibhajhalani (चर्चा | योगदान) (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=गुलाब खंडेलवाल |संग्रह= सौ गुलाब खिले / गुलाब खं…) |
Vibhajhalani (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 8: | पंक्ति 8: | ||
जान उन पर लुटाके बैठ गए | जान उन पर लुटाके बैठ गए | ||
− | हम भी उस दर पे | + | हम भी उस दर पे जाके बैठ गए |
लाख तूफ़ान उठ रहे थे, मगर | लाख तूफ़ान उठ रहे थे, मगर | ||
पंक्ति 16: | पंक्ति 16: | ||
हम ज़रा छाँव पाके बैठ गए | हम ज़रा छाँव पाके बैठ गए | ||
− | लीजिये मूँद | + | लीजिये मूँद लीं आँखें हमने |
आप क्यों मुँह फिराके बैठ गए! | आप क्यों मुँह फिराके बैठ गए! | ||
01:53, 7 जुलाई 2011 के समय का अवतरण
जान उन पर लुटाके बैठ गए
हम भी उस दर पे जाके बैठ गए
लाख तूफ़ान उठ रहे थे, मगर
दिल को पत्थर बनाके बैठ गए
क्या हुआ छू गयी जो लट उनकी!
हम ज़रा छाँव पाके बैठ गए
लीजिये मूँद लीं आँखें हमने
आप क्यों मुँह फिराके बैठ गए!
साँस में फूल-से महकने लगे
वे जो परदे में आके बैठ गए
वे भी आये हमारे मातम को
आये, कुछ मुस्कुराके बैठ गए
जिनको भाती रही गुलाब की रूह
अब वे मेंहदी लगाके बैठ गए