भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"तुम्हारे रूप को चाहे भला कहे तो कहे / गुलाब खंडेलवाल" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Vibhajhalani (चर्चा | योगदान) |
Vibhajhalani (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 19: | पंक्ति 19: | ||
कहेंगे हम तो नहीं, दूसरा कहे तो कहे | कहेंगे हम तो नहीं, दूसरा कहे तो कहे | ||
− | हमें तो | + | हमें तो ख़ूब है मालूम अपनी कमज़ोरी |
भले ही हमको कोई देवता कहे तो कहे | भले ही हमको कोई देवता कहे तो कहे | ||
01:59, 7 जुलाई 2011 का अवतरण
तुम्हारे रूप को चाहे भला कहे तो कहे
हमारे प्यार को दुनिया बुरा कहे तो कहे
हँसी है आँखों की ऐसी कि आइना भी मात
बस उनको दूध का कोई धुला कहे तो कहे
सही है देखके हमको वे मुस्कुरा बैठे
इसी पे अब जो कोई क्या से क्या, कहे तो कहे
बहुत ही सीधे हैं, सादे हैं आप, और आगे
कहेंगे हम तो नहीं, दूसरा कहे तो कहे
हमें तो ख़ूब है मालूम अपनी कमज़ोरी
भले ही हमको कोई देवता कहे तो कहे
गुलाब मिलते हैं हर शख़्स से अपने की तरह
अब उनको कोई बुरा या भला कहे तो कहे