भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"ख़त्म रंगों से भरी रात हुई जाती है / गुलाब खंडेलवाल" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Vibhajhalani (चर्चा | योगदान) |
Vibhajhalani (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 19: | पंक्ति 19: | ||
ख़ुद ही बाज़ी ये मगर मात हुई जाती है | ख़ुद ही बाज़ी ये मगर मात हुई जाती है | ||
− | उनके आगे नहीं | + | उनके आगे नहीं मुँह खोल भी पाते हों गुलाब |
आँखों-आँखों में ही कुछ बात हुई जाती है | आँखों-आँखों में ही कुछ बात हुई जाती है | ||
<poem> | <poem> |
00:34, 9 जुलाई 2011 के समय का अवतरण
ख़त्म रंगों से भरी रात हुई जाती है
ज़िन्दगी भोर की बारात हुई जाती है
उनको छुट्टी नहीं मेंहदी के लगाने से उधर
और इधर अपनी मुलाक़ात हुई जाती है
भूलता ही नहीं कहना तेरा नम आँखों से
'अब तो रुक जाइए, बरसात हुई जाती है'
यों तो दुनिया तेरी हर चाल समझते हैं हम
ख़ुद ही बाज़ी ये मगर मात हुई जाती है
उनके आगे नहीं मुँह खोल भी पाते हों गुलाब
आँखों-आँखों में ही कुछ बात हुई जाती है