भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"नहीं ख़त्म भी हो सफ़र चलते-चलते / गुलाब खंडेलवाल" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Vibhajhalani (चर्चा | योगदान) |
Vibhajhalani (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 19: | पंक्ति 19: | ||
हुई चूक कोई अगर चलते-चलते | हुई चूक कोई अगर चलते-चलते | ||
− | गुलाब उनकी तुमने झलक भी न देखी | + | गुलाब! उनकी तुमने झलक भी न देखी |
सुबह से हुई दोपहर चलते-चलते | सुबह से हुई दोपहर चलते-चलते | ||
<poem> | <poem> |
01:40, 10 जुलाई 2011 के समय का अवतरण
नहीं ख़त्म भी हो सफ़र चलते-चलते
कभी मिल ही लेंगे मगर चलते-चलते
हटा भी लो परदा ज़रा सामने से
तुम्हें देख लें भर नज़र चलते-चलते
अभी तो बहुत दूर थी दिल की मंज़िल
रुके क्यों क़दम राह पर चलते-चलते
कुछ ऐसी ही थी बेबसी माफ़ कर दो
हुई चूक कोई अगर चलते-चलते
गुलाब! उनकी तुमने झलक भी न देखी
सुबह से हुई दोपहर चलते-चलते