भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"आप और घर पे हमारे, क्या ख़ूब! / गुलाब खंडेलवाल" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Vibhajhalani (चर्चा | योगदान) |
Vibhajhalani (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 16: | पंक्ति 16: | ||
और बहते हैं किनारे, क्या ख़ूब! | और बहते हैं किनारे, क्या ख़ूब! | ||
− | + | आख़िर आ ही गए हम आपके पास | |
एक तिनके के सहारे, क्या ख़ूब! | एक तिनके के सहारे, क्या ख़ूब! | ||
01:56, 10 जुलाई 2011 के समय का अवतरण
आप और घर पे हमारे, क्या ख़ूब!
दिन में उग आये हैं तारे, क्या ख़ूब!
हमने सूरत भी न देखी उनकी
दिल में रहते हैं हमारे, क्या ख़ूब!
हम खड़े हैं लहर पे बुत की तरह
और बहते हैं किनारे, क्या ख़ूब!
आख़िर आ ही गए हम आपके पास
एक तिनके के सहारे, क्या ख़ूब!
उनकी आँखों में खिल रहे थे गुलाब!
हमने काग़ज़ पे उतारे, क्या ख़ूब!