भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"आप क्यों दिल को बचाते हैं यों टकराने से! / गुलाब खंडेलवाल" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Vibhajhalani (चर्चा | योगदान) |
Vibhajhalani (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 19: | पंक्ति 19: | ||
ख़त्म हो जायगा यह खेल पास आने से | ख़त्म हो जायगा यह खेल पास आने से | ||
− | देखते- देखते कुछ यों हवा हुए हैं गुलाब | + | देखते-देखते कुछ यों हवा हुए हैं गुलाब |
ज्यों गया हो कोई बीमार के सिरहाने से | ज्यों गया हो कोई बीमार के सिरहाने से | ||
<poem> | <poem> |
01:56, 10 जुलाई 2011 के समय का अवतरण
आप क्यों दिल को बचाते हैं यों टकराने से!
ये वो प्याला है जो भरता है छलक जाने से
हैं वही आप, वही हम हैं, वही दुनिया है
बात कुछ और है थोडा-सा मुस्कुराने से
मोतियों से भी सजा लीजिये पलकों को कभी
रंग चमकेगा नहीं आइना चमकाने से
फ़ासिला थोडा-सा अच्छा है आपमें, हममें
ख़त्म हो जायगा यह खेल पास आने से
देखते-देखते कुछ यों हवा हुए हैं गुलाब
ज्यों गया हो कोई बीमार के सिरहाने से