भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"दिल को हमारे प्यार का धोखा तो नहीं है / गुलाब खंडेलवाल" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Vibhajhalani (चर्चा | योगदान) |
Vibhajhalani (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 13: | पंक्ति 13: | ||
जो हमको दिखाते हो, तमाशा तो नहीं है | जो हमको दिखाते हो, तमाशा तो नहीं है | ||
− | आते हैं किस अदा से वे घर | + | आते हैं किस अदा से वे घर पर हमारे आज |
कहते हुए, 'आने का इरादा तो नहीं है!' | कहते हुए, 'आने का इरादा तो नहीं है!' | ||
02:08, 10 जुलाई 2011 के समय का अवतरण
दिल को हमारे प्यार का धोखा तो नहीं है
यों आँख मिलाना मगर अच्छा तो नहीं है
लाने का यहाँ और ही मक़सद है तुम्हारा
जो हमको दिखाते हो, तमाशा तो नहीं है
आते हैं किस अदा से वे घर पर हमारे आज
कहते हुए, 'आने का इरादा तो नहीं है!'
कहिये तो उनकी हू-ब-हू तस्वीर बना दें
यह सच है, हमने आँख से देखा तो नहीं है
कहते हैं देखकर वे तड़पना गुलाब का,
'इसमें कोई क़सूर हमारा तो नहीं है'