भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"यह नूतन इतिहास आज कवि लिखने जिसे चला है / नवम सर्ग / गुलाब खंडेलवाल" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Vibhajhalani (चर्चा | योगदान) (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=गुलाब खंडेलवाल |संग्रह=आलोकवृत्त / गुलाब खंडेल…) |
Vibhajhalani (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 16: | पंक्ति 16: | ||
अति भीषण दुर्भिक्ष देख कर काँप रहा था खेड़ा | अति भीषण दुर्भिक्ष देख कर काँप रहा था खेड़ा | ||
− | आवर्तों में ऊभ- | + | आवर्तों में ऊभ-चूभ ज्यों काँप रहा हो बेड़ा |
उस क्षण जिसकी वज्र-मुट्ठियों ने पतवार सँभाली | उस क्षण जिसकी वज्र-मुट्ठियों ने पतवार सँभाली | ||
वह पटेल ही था अभिनव चाणक्य-सदृश बलशाली | वह पटेल ही था अभिनव चाणक्य-सदृश बलशाली | ||
<poem> | <poem> |
02:24, 14 जुलाई 2011 के समय का अवतरण
यह नूतन इतिहास आज कवि लिखने जिसे चला है
पशुबल पर आत्मा की जय का उदाहरण पहला है
विजय असत्य-अनाचारों पर सत्याग्रही विनय की
मृण्मय पर चिन्मय की, जड़ पर चेतन की, गतिमय की
राजनीति पर लोकनीति की, बलि पर बलिदानी की
यह जय थी ज्वाला की लपटों पर शीतल पानी की
अति भीषण दुर्भिक्ष देख कर काँप रहा था खेड़ा
आवर्तों में ऊभ-चूभ ज्यों काँप रहा हो बेड़ा
उस क्षण जिसकी वज्र-मुट्ठियों ने पतवार सँभाली
वह पटेल ही था अभिनव चाणक्य-सदृश बलशाली