भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"ओ गोरी! तेरा मन किसने छीना! / गुलाब खंडेलवाल" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Vibhajhalani (चर्चा | योगदान) (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=गुलाब खंडेलवाल |संग्रह=कितने जीवन, कितनी बार / ग…) |
Vibhajhalani (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 13: | पंक्ति 13: | ||
तान मधुर भी हो नूपुर में | तान मधुर भी हो नूपुर में | ||
किन्तु और ही धुन है उर में | किन्तु और ही धुन है उर में | ||
− | ताल-छंद-लय- | + | ताल-छंद-लय-हीना |
− | + | ||
तू तो रँगी श्याम के रँग में | तू तो रँगी श्याम के रँग में |
02:37, 17 जुलाई 2011 के समय का अवतरण
ओ गोरी! तेरा मन किसने छीना!
और कहीं पर तार बँधे हैं, और कहीं है वीणा
अंग-अंग बजते हों सुर में
तान मधुर भी हो नूपुर में
किन्तु और ही धुन है उर में
ताल-छंद-लय-हीना
तू तो रँगी श्याम के रँग में
पातिव्रत्य निभे क्या जग में!
सौ मन की साँकल हो पग में
पड़े जहर भी पीना
ओ गोरी! तेरा मन किसने छीना!
और कहीं पर तार बँधे हैं, और कहीं है वीणा