भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"'मन के तार तुझी से बाँधे / गुलाब खंडेलवाल" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Vibhajhalani (चर्चा | योगदान) |
Vibhajhalani (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 20: | पंक्ति 20: | ||
नयन खोलकर आधे | नयन खोलकर आधे | ||
− | 'फिर-फिर वृन्दावन में | + | 'फिर-फिर वृन्दावन में आके |
रँग देता हूँ तिरछे-बाँके | रँग देता हूँ तिरछे-बाँके | ||
प्रिये हमारी प्रेम-कथा के | प्रिये हमारी प्रेम-कथा के |
00:48, 20 जुलाई 2011 का अवतरण
'मन के तार तुझी से बाँधे
जीवन के अंतिम पल तक हम अलग न होंगे, राधे!'
'साज भिन्न हो समय-समय का
राग न छूट सका नव वय का
सुर अब भी है वही हृदय का
लाख जोग-जप साधे
'वेणु बजाता वंशीवट पर
फिरता हूँ नित यमुना-तट पर
तुझे देखता हूँ पनघट पर
नयन खोलकर आधे
'फिर-फिर वृन्दावन में आके
रँग देता हूँ तिरछे-बाँके
प्रिये हमारी प्रेम-कथा के
पृष्ठ रहे जो सादे'
'मन के तार तुझी से बाँधे
जीवन के अंतिम पल तक हम अलग न होंगे, राधे!'