भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"अब हमारे वास्ते दुनिया ठहर जाये तो क्या! / गुलाब खंडेलवाल" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Vibhajhalani (चर्चा | योगदान) (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=गुलाब खंडेलवाल |संग्रह=सौ गुलाब खिले / गुलाब खंड…) |
Vibhajhalani (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 19: | पंक्ति 19: | ||
अब इन्हें गाये तो क्या! कोई नहीं गाये तो क्या! | अब इन्हें गाये तो क्या! कोई नहीं गाये तो क्या! | ||
− | हर नए मौसम में खिलते हैं | + | हर नए मौसम में खिलते हैं नये रँग में गुलाब |
− | एक दुनिया को नहीं भाये तो क्या, भाये तो | + | एक दुनिया को नहीं भाये तो क्या, भाये तो क्या! |
<poem> | <poem> |
01:09, 23 जुलाई 2011 का अवतरण
अब हमारे वास्ते दुनिया ठहर जाये तो क्या!
बाद मर जाने के जी को चैन भी आये तो क्या!
ख़ुद ही हम मंज़िल हैं अपनी, हमको अपनी है तलाश
दूसरी मंज़िल पे कोई लाख भटकाये तो क्या!
था लिखा किस्मत में तो काँटों से हरदम जूझना
कोई दिल को दो घड़ी फूलों में उलझाये तो क्या!
जिनको सुर भाते ग़ज़ल के, वे तो कब के जा चुके
अब इन्हें गाये तो क्या! कोई नहीं गाये तो क्या!
हर नए मौसम में खिलते हैं नये रँग में गुलाब
एक दुनिया को नहीं भाये तो क्या, भाये तो क्या!