"दिया भी याद का इसमें जलाके रक्खा है / गुलाब खंडेलवाल" के अवतरणों में अंतर
Vibhajhalani (चर्चा | योगदान) (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=गुलाब खंडेलवाल |संग्रह= सौ गुलाब खिले / गुलाब खं…) |
Vibhajhalani (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 10: | पंक्ति 10: | ||
दिल एक प्यार का मंदिर बनाके रक्खा है | दिल एक प्यार का मंदिर बनाके रक्खा है | ||
− | कभी तो | + | कभी तो हँसके, कभी तिलमिलाके भी हमने |
क़दम को उनके क़दम से मिलाके रक्खा है | क़दम को उनके क़दम से मिलाके रक्खा है | ||
01:32, 23 जुलाई 2011 के समय का अवतरण
दिया भी याद का इसमें जलाके रक्खा है
दिल एक प्यार का मंदिर बनाके रक्खा है
कभी तो हँसके, कभी तिलमिलाके भी हमने
क़दम को उनके क़दम से मिलाके रक्खा है
जहाँ किसीकी नज़र भी नहीं लगे उस पर
तुम्हारे प्यार को ऐसे छिपाके रक्खा है
ये सच है, सुर में सभीके मिलाया सुर हमने
मगर सितार भी मन का बचाके रक्खा है
न राह देखती आशा का दम ही घुट जाये
कहीं पे दिल में झरोखा बनाके रक्खा है
ज़हर को पीके भी होठों से बाँसुरी फूँकी
अँगूठा साँप के फन पर दबाके रक्खा है
जहाँ भी हमको मिली राह कोई जानी हुई
वहीं से पाँव को तिरछा हटाके रक्खा है
कोई तो ऐसा भी होगा जो फिर से देगा छेड़
जहाँ से साज़ को हमने बजाके रक्खा है!
कहो ये उनसे, तड़पते बहुत गुलाब हैं आज
उन्हें बहार ने काँटों पे लाके रक्खा है