भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"हमारे प्यार का सपना भी आज टूट न जाय / गुलाब खंडेलवाल" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Vibhajhalani (चर्चा | योगदान) |
Vibhajhalani (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 11: | पंक्ति 11: | ||
जो देखने से ही पड़ता है आइने में बाल | जो देखने से ही पड़ता है आइने में बाल | ||
− | लो, देखने से भी बाज़ आये आज | + | लो, देखने से भी बाज़ आये आज टूट न जाय |
है दिल की ज़िद तो यही, ख़ुद को भी लुटा के रहे | है दिल की ज़िद तो यही, ख़ुद को भी लुटा के रहे |
01:42, 12 अगस्त 2011 के समय का अवतरण
हमारे प्यार का सपना भी आज टूट न जाय
सुरों को हाथ लगाने में साज़ टूट न जाय
जो देखने से ही पड़ता है आइने में बाल
लो, देखने से भी बाज़ आये आज टूट न जाय
है दिल की ज़िद तो यही, ख़ुद को भी लुटा के रहे
नज़र को ध्यान है इसका कि लाज टूट न जाय
हदें तो प्यार ने दुनिया की तोड़ दी हैं, मगर
बहुत हैं आप भी नाज़ुकमिज़ाज, टूट न जाय
गुलाब! बाग़ में फूलों के बादशाह हो तुम
धरा है सर पे जो काँटों का ताज, टूट न जाय