भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"चढी घूँट भर ही, क़दम डगमगाया / गुलाब खंडेलवाल" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Vibhajhalani (चर्चा | योगदान) (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=गुलाब खंडेलवाल |संग्रह=कुछ और गुलाब / गुलाब खंड…) |
Vibhajhalani (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 19: | पंक्ति 19: | ||
ये नादान दिल कुछ समझ ही न पाया | ये नादान दिल कुछ समझ ही न पाया | ||
− | गुलाब! आज होने को | + | गुलाब! आज होने को सब कुछ वही है |
मगर उठ गया है बहारों का साया | मगर उठ गया है बहारों का साया | ||
<poem> | <poem> |
01:54, 12 अगस्त 2011 के समय का अवतरण
चढी घूँट भर ही, क़दम डगमगाया
ये सच है हमें अब भी पीना न आया
कहाँ से ये प्यार आया आँखों के अन्दर!
न तुमने बुलाया, न हमने बुलाया
अँधेरा था दिल में, अँधेरा था घर में
कोई रूप की चाँदनी लेके आया
हरेक बात में कुछ इशारा था उनका
ये नादान दिल कुछ समझ ही न पाया
गुलाब! आज होने को सब कुछ वही है
मगर उठ गया है बहारों का साया