भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"प्यार दिल में है अगर प्यार से दो बात भी हो / गुलाब खंडेलवाल" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Vibhajhalani (चर्चा | योगदान) |
Vibhajhalani (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 14: | पंक्ति 14: | ||
फिर कहाँ होंगी ये रातें, ये शोख़ियाँ दिल की! | फिर कहाँ होंगी ये रातें, ये शोख़ियाँ दिल की! | ||
− | क्या कहेंगे हम उन्हें फिर | + | क्या कहेंगे हम उन्हें फिर जो मुलाक़ात भी हो! |
कौन रखता यहाँ प्यार के वादों का हिसाब! | कौन रखता यहाँ प्यार के वादों का हिसाब! |
23:25, 12 अगस्त 2011 का अवतरण
प्यार दिल में है अगर प्यार से दो बात भी हो
यों न उमड़ा करें बादल, कभी बरसात भी हो
उनसे परदा है जिन्हें दिल की बात कहनी है
कुछ हो ऐसा कि ये परदा भी रहे, बात भी हो
फिर कहाँ होंगी ये रातें, ये शोख़ियाँ दिल की!
क्या कहेंगे हम उन्हें फिर जो मुलाक़ात भी हो!
कौन रखता यहाँ प्यार के वादों का हिसाब!
आप नाहक हैं परेशान, कोई बात भी हो!
यों तो ख़ुशबू का ख़जाना है पँखुरियों में, गुलाब!
क्या पता इनमें तेरे प्यार की सौग़ात भी हो