भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

Changes

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
इच्छाएँ जुड़ी हुई हैं
 
देश-देश घूमने की
 
चांदनी रात में चांदी की तरह
 
चमकती पटरियाँ
 
उसके मस्तिष्क में कौंधती हैं
 
 
लड़की रेल के बारे में सोचती है
 
कि रेल अपने लोहे के पहिए
 
के साथ कितने शहर
 
धांगती होगी
 
 
लड़की घर के बाहर
 
निकलना चाहती है
 
वह चाहती है, उसके पाँव
 
लोहे के पहियों में बदल जाएँ
Delete, Mover, Protect, Reupload, Uploader
54,453
edits