भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"इक ख़्वाब ले रहा है ऊँची उड़ान फिर/वीरेन्द्र खरे अकेला" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
(नया पृष्ठ: इक ख़्वाब ले रहा है ऊँची उड़ान फिर थामे समय खड़ा है तीरो-कमान फिर …) |
|||
पंक्ति 1: | पंक्ति 1: | ||
+ | {{KKGlobal}} | ||
+ | {{KKRachna | ||
+ | |रचनाकार=वीरेन्द्र खरे 'अकेला' | ||
+ | |संग्रह=सुबह की दस्तक / वीरेन्द्र खरे 'अकेला' | ||
+ | }} | ||
+ | {{KKCatGhazal}} | ||
+ | <poem> | ||
इक ख़्वाब ले रहा है ऊँची उड़ान फिर | इक ख़्वाब ले रहा है ऊँची उड़ान फिर | ||
थामे समय खड़ा है तीरो-कमान फिर | थामे समय खड़ा है तीरो-कमान फिर | ||
पंक्ति 18: | पंक्ति 25: | ||
हरदम ‘अकेला’ तेरे मन की कहाँ से हो | हरदम ‘अकेला’ तेरे मन की कहाँ से हो | ||
− | सर पे उठा रखा है क्यों आसमान फिर | + | सर पे उठा रखा है क्यों आसमान फिर</poem> |
15:51, 7 सितम्बर 2011 के समय का अवतरण
इक ख़्वाब ले रहा है ऊँची उड़ान फिर
थामे समय खड़ा है तीरो-कमान फिर
मन का कृषक न कैसे पाले उदासियाँ
उत्पादनों से ज़्यादा बैठा लगान फिर
सच था अगर बयाँ तो मुन्सिफ़ के सामने
क्यों लड़खड़ा रही थी तेरी ज़बान फिर
रोका न था, हवेली हक़ मांगने न जा
ले मिल गए बदन को नीले निशान फिर
सुख तो बरफ़ सा घुल कर ढेले सा रह गया
दुख है कि हो चला है परबत समान फिर
सूरज तो है तमाशा बस दिन का दोस्तो
नन्हें से जुगनुओं ने दाग़ा बयान फिर
हरदम ‘अकेला’ तेरे मन की कहाँ से हो
सर पे उठा रखा है क्यों आसमान फिर