भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"कौन देश, माँ ! / रमेश तैलंग" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रमेश तैलंग |संग्रह=इक्यावन बालगीत / रमेश तैलंग }}…) |
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 10: | पंक्ति 10: | ||
कौन देश माँ ! बादलों के पार ? | कौन देश माँ ! बादलों के पार ? | ||
− | + | बिख़राता कौन सुबह होते ही रंग ? | |
बूँदों की सुनता है कौन जल-तरंग ? | बूँदों की सुनता है कौन जल-तरंग ? | ||
रोज़-रोज़ किरणों की पालकी उठा, | रोज़-रोज़ किरणों की पालकी उठा, |
10:41, 8 सितम्बर 2011 के समय का अवतरण
चमके चन्दा जहाँ तारे हज़ार,
पवनिया बजाती जहाँ पर सितार,
कौन देश माँ ! बादलों के पार ?
बिख़राता कौन सुबह होते ही रंग ?
बूँदों की सुनता है कौन जल-तरंग ?
रोज़-रोज़ किरणों की पालकी उठा,
ढलते ही शाम कहाँ जाते हो कहार ?
दूध धुली चाँदनी
के ये झरने ।
आते किस नगरी से, रेशम पहने ?
क्या कोई जादू की फेरकर छड़ी,
दिखलाता है सारे रंग बार-बार ?