भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"आज तो पूनो मचल पड़ी / गुलाब खंडेलवाल" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) छो (आज तो पुनो मचल पड़ी moved to आज तो पूनो मचल पड़ी / गुलाब खंडेलवाल) |
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 1: | पंक्ति 1: | ||
+ | {{KKGlobal}} | ||
+ | {{KKRachna | ||
+ | |रचनाकार=गुलाब खंडेलवाल | ||
+ | }} | ||
+ | |||
आज तो पूनो मचल पड़ी | आज तो पूनो मचल पड़ी | ||
14:35, 19 सितम्बर 2007 का अवतरण
आज तो पूनो मचल पड़ी
अलकों में मुक्ताहल भरके
भाल बीच शशि बेंदी भर के
हँसी सिंगार सोलहों करके
नभ पर खड़ी खड़ी
फूलों ने की हँसी ठिठोली
किसे रिझाने चातकी बोली
वह न लाज से हिली न डोली
भू में गड़ी गड़ी
चंदन चर्चित अंग सुहावन
झिलमिल स्वर्नांचल मन भावन
चम्पक वर्ण, कपोल लुभावन
आँखें बड़ी बड़ी
आज तो पूनो मचल पड़ी