भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"कह दो तो! / ओम निश्चल" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Om nishchal (चर्चा | योगदान) (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=ओम निश्चल |संग्रह=शब्दि सक्रिय हैं }} {{KKCatNavgeet}} <Poem> ज…) |
(कोई अंतर नहीं)
|
23:38, 20 सितम्बर 2011 का अवतरण
जूडे मे फूल टॉंक दूँ
ओ प्रिया
कह दो तो हरसिंगार का
दूध नहाई जैसी रात
हुई सॉंवरी,
रह रह के भिगो रही
पुरवाई बावरी,
भीग गया है तन मन
पॉंवों में है रुनझुन
अंग अंग में उभार दूँ
ओ प्रिया,
कह दो तो छंद प्यार का
खुली हुई सॉंकल है
खुली हुई खिडकियॉं
शोख हवाऍं देतीं
मंद मंद थपकियॉं
भीतर बाहर अमंद
बिखरी है नेह गंध
साँस सॉंस में उतार दूँ
ओ प्रिया,
कह दो सुर सितार का