"जुही की कली / सूर्यकांत त्रिपाठी "निराला"" के अवतरणों में अंतर
 (New page: {{KKGlobal}} रचनाकारः सूर्यकांत त्रिपाठी "निराला" Category:कविताएँ [[Category:सूर्यकां...)  | 
				Lalit Kumar  (चर्चा | योगदान)   | 
				||
| (एक अन्य सदस्य द्वारा किये गये बीच के 2 अवतरण नहीं दर्शाए गए) | |||
| पंक्ति 1: | पंक्ति 1: | ||
{{KKGlobal}}  | {{KKGlobal}}  | ||
| − | + | {{KKRachna  | |
| − | + | |रचनाकार=सूर्यकांत त्रिपाठी "निराला"  | |
| − | + | }}  | |
| − | + | {{KKPrasiddhRachna}}  | |
| − | + | {{KKCatKavita}}  | |
| − | + | <poem>  | |
| − | विजन-वन-वल्लरी पर  | + | विजन-वन-वल्लरी पर  | 
| − | सोती थी सुहाग-भरी--स्नेह-स्वप्न-मग्न--  | + | सोती थी सुहाग-भरी--स्नेह-स्वप्न-मग्न--  | 
| − | अमल-कोमल-तनु तरुणी--जुही की कली,  | + | अमल-कोमल-तनु तरुणी--जुही की कली,  | 
| − | दृग बन्द किये, शिथिल--पत्रांक में,  | + | दृग बन्द किये, शिथिल--पत्रांक में,  | 
| − | वासन्ती निशा थी;  | + | वासन्ती निशा थी;  | 
| − | विरह-विधुर-प्रिया-संग छोड़  | + | विरह-विधुर-प्रिया-संग छोड़  | 
| − | किसी दूर देश में था पवन  | + | किसी दूर देश में था पवन  | 
| − | जिसे कहते हैं मलयानिल।  | + | जिसे कहते हैं मलयानिल।  | 
| − | आयी याद बिछुड़न से मिलन की वह मधुर बात,  | + | आयी याद बिछुड़न से मिलन की वह मधुर बात,  | 
| − | आयी याद चाँदनी की धुली हुई आधी रात,  | + | आयी याद चाँदनी की धुली हुई आधी रात,  | 
| − | आयी याद कान्ता की कमनीय गात,  | + | आयी याद कान्ता की कमनीय गात,  | 
| − | फिर क्या ? पवन   | + | फिर क्या? पवन  | 
| − | उपवन-सर-सरित गहन -गिरि-कानन  | + | उपवन-सर-सरित गहन -गिरि-कानन  | 
| − | कुञ्ज-लता-पुञ्जों को पार कर  | + | कुञ्ज-लता-पुञ्जों को पार कर  | 
| − | पहुँचा जहाँ उसने की केलि  | + | पहुँचा जहाँ उसने की केलि  | 
| − | कली खिली साथ।  | + | कली खिली साथ।  | 
| − | सोती थी,  | + | सोती थी,  | 
| − | जाने कहो कैसे प्रिय-आगमन वह ?  | + | जाने कहो कैसे प्रिय-आगमन वह?  | 
| − | नायक ने चूमे कपोल,  | + | नायक ने चूमे कपोल,  | 
| − | डोल उठी वल्लरी की लड़ी जैसे हिंडोल।  | + | डोल उठी वल्लरी की लड़ी जैसे हिंडोल।  | 
| − | इस पर भी जागी नहीं,  | + | इस पर भी जागी नहीं,  | 
| − | चूक-क्षमा माँगी नहीं,  | + | चूक-क्षमा माँगी नहीं,  | 
| − | निद्रालस बंकिम विशाल नेत्र मूँदे रही--  | + | निद्रालस बंकिम विशाल नेत्र मूँदे रही--  | 
| − | किंवा मतवाली थी यौवन की मदिरा पिये,  | + | किंवा मतवाली थी यौवन की मदिरा पिये,  | 
| − | कौन कहे ?  | + | कौन कहे?  | 
| − | निर्दय उस नायक ने   | + | निर्दय उस नायक ने  | 
| − | निपट निठुराई की  | + | निपट निठुराई की  | 
| − | कि झोंकों की   | + | कि झोंकों की झड़ियों से  | 
| − | सुन्दर सुकुमार देह सारी झकझोर डाली,  | + | सुन्दर सुकुमार देह सारी झकझोर डाली,  | 
| − | मसल दिये गोरे कपोल गोल;  | + | मसल दिये गोरे कपोल गोल;  | 
| − | चौंक पड़ी युवती--  | + | चौंक पड़ी युवती--  | 
| − | चकित चितवन निज चारों ओर फेर,  | + | चकित चितवन निज चारों ओर फेर,  | 
| − | हेर प्यारे को सेज-पास,  | + | हेर प्यारे को सेज-पास,  | 
| − | नम्र मुख हँसी-खिली,  | + | नम्र मुख हँसी-खिली,  | 
| − | खेल रंग, प्यारे   | + | खेल रंग, प्यारे संग  | 
| + | </poem>  | ||
10:06, 7 नवम्बर 2011 के समय का अवतरण
विजन-वन-वल्लरी पर
सोती थी सुहाग-भरी--स्नेह-स्वप्न-मग्न--
अमल-कोमल-तनु तरुणी--जुही की कली,
दृग बन्द किये, शिथिल--पत्रांक में,
वासन्ती निशा थी;
विरह-विधुर-प्रिया-संग छोड़
किसी दूर देश में था पवन
जिसे कहते हैं मलयानिल।
आयी याद बिछुड़न से मिलन की वह मधुर बात,
आयी याद चाँदनी की धुली हुई आधी रात,
आयी याद कान्ता की कमनीय गात,
फिर क्या? पवन
उपवन-सर-सरित गहन -गिरि-कानन
कुञ्ज-लता-पुञ्जों को पार कर
पहुँचा जहाँ उसने की केलि
कली खिली साथ।
सोती थी,
जाने कहो कैसे प्रिय-आगमन वह?
नायक ने चूमे कपोल,
डोल उठी वल्लरी की लड़ी जैसे हिंडोल।
इस पर भी जागी नहीं,
चूक-क्षमा माँगी नहीं,
निद्रालस बंकिम विशाल नेत्र मूँदे रही--
किंवा मतवाली थी यौवन की मदिरा पिये,
कौन कहे?
निर्दय उस नायक ने
निपट निठुराई की
कि झोंकों की झड़ियों से
सुन्दर सुकुमार देह सारी झकझोर डाली,
मसल दिये गोरे कपोल गोल;
चौंक पड़ी युवती--
चकित चितवन निज चारों ओर फेर,
हेर प्यारे को सेज-पास,
नम्र मुख हँसी-खिली,
खेल रंग, प्यारे संग
	
	