"शब्दों के स्थापत्य के पार / विमलेश त्रिपाठी" के अवतरणों में अंतर
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) |
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 7: | पंक्ति 7: | ||
<poem> | <poem> | ||
शब्दों के स्थापत्य के पार हर शाम | शब्दों के स्थापत्य के पार हर शाम | ||
− | घर | + | घर की खपरैल से उठती हुई एक उदास कराह है |
एक फाग है भूली बिसरी | एक फाग है भूली बिसरी | ||
पंक्ति 36: | पंक्ति 36: | ||
आदमी के भीतर डूबते ताप को बचाने की | आदमी के भीतर डूबते ताप को बचाने की | ||
और एक लम्बी कविता है | और एक लम्बी कविता है | ||
− | युद्ध | + | युद्ध की शपथ और हथियारों से लैस |
मेरे जन्म के साथ चलती हुई | मेरे जन्म के साथ चलती हुई | ||
निरन्तर और अथक । | निरन्तर और अथक । | ||
</poem> | </poem> |
11:23, 11 नवम्बर 2011 के समय का अवतरण
शब्दों के स्थापत्य के पार हर शाम
घर की खपरैल से उठती हुई एक उदास कराह है
एक फाग है भूली बिसरी
एक सिनरैनी है होते होते थम गई
विदेसिया नाच है पृथ्वी की कोख में कहीं गुम गया
और मैं हूँ एक दिन चला आया नादान
रोआईन-पराईन आँखों से दूर
यहाँ इतनी दूर एक बीहड़ में
शब्दों के स्थापत्य के पार
बेबसी के अर्थों से जूझती एक बेबसी है
सवाल हैं कुछ हर बार मेरे सामने खड़े
समय है अपने असंख्य रंगों के साथ
मुझे हर ओर से बांधता
और झकझोरता
कई चीख़ें हैं असहाय मुझे आवाज़ देती
हाथ से लगातार सरकते जा रहे
मासूम सपने हैं कुछ
शब्दों के स्थापत्य के पार
कुछ और शब्द हैं
अपने नंगेपन में बिलकुल नंगे
कुछ अधूरे वाक्य
स्मृतियों के खण्ड-चित्र की तरह
शब्दों के स्थापत्य के पार
कहीं एक अवधूत कोशिश है
आदमी के भीतर डूबते ताप को बचाने की
और एक लम्बी कविता है
युद्ध की शपथ और हथियारों से लैस
मेरे जन्म के साथ चलती हुई
निरन्तर और अथक ।