भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"इतने रंग न बाँधो / रमेश रंजक" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रमेश रंजक |संग्रह=हरापन नहीं टूटेग...' के साथ नया पन्ना बनाया)
 
 
पंक्ति 16: पंक्ति 16:
  
 
ये चिकना-चिकना रूखापन
 
ये चिकना-चिकना रूखापन
              अमृत मिला ज़हर
+
            अमृत मिला ज़हर
                      चेहरे पर
+
                        चेहरे पर
  
 
इतने रंग न बाँधो !
 
इतने रंग न बाँधो !

21:54, 26 दिसम्बर 2011 के समय का अवतरण

इतने रंग न बाँधो !
चेहरे पर,
कि—लौटे खाली हाथ नज़र

ये उड़ती-उड़ती मुस्कानें
खट्टी-मीठी-सी
चिनगारी-सी नज़रें,
आँखें बुझी अँगीठी-सी

ये चिकना-चिकना रूखापन
             अमृत मिला ज़हर
                        चेहरे पर

इतने रंग न बाँधो !
सूरत लगे पत्रिका-सी
मेरा प्रश्न लगे उत्तर के
आगे चपरासी

काँटे जैसे लगें—
गुलाबी शब्दों के अक्षर
                   चेहरे पर
इतने रंग न बाँधो !