भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"हो गया अपना इलाहाबाद, पेरिस,अबू धाबी/जय कृष्ण राय तुषार" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
('शरद में ठिठुरा हुआ मौसम लगा होने गुलाबी | हो गया अपन...' के साथ नया पन्ना बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
10:48, 7 फ़रवरी 2012 का अवतरण
शरद में ठिठुरा हुआ मौसम लगा होने गुलाबी | हो गया अपना इलाहाबाद पेरिस ,अबू धाबी |
देह से उतरे गुलाबी - कत्थई ,नीले पुलोवर , गुनगुनाने लगे घंटों तक घरों के बन्द शावर , लाँन में आराम कुर्सी पर हुए ये दिन किताबी |
घोंसलों से निकल आये पाँव से चलने लगे , ये परिन्दे झील ,खेतों में
हमें मिलने लगे ,
चुग नहीं
पाते अभी दानें
यही इनकी खराबी |
स्वप्न देखें
फागुनी -
ऑंखें गुलालों के ,
लौट आये ,
दिन मोहब्बत
के रिसालों के ,
डाकिये
फिर खोलकर
पढ़ने लगे हैं खत जबाबी |
खनखनाती
चूड़ियाँ जैसे
बजें संतूर ,
सहचरी को
कनखियों से
देखते मजदूर
सुबह
नरगिस, दोपहर
लगने लगी परवीन बाबी |