भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"विनयावली / तुलसीदास / पद 151 से 160 तक / पृष्ठ 5" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=तुलसीदास }} {{KKCatKavita}} Category:लम्बी रचना {{KKPageNavigation |पीछे=प…) |
छो (पद 151 से 160 तक / तुलसीदास/ पृष्ठ 5 का नाम बदलकर विनयावली / तुलसीदास / पद 151 से 160 तक / पृष्ठ 5 कर दिया गया ...) |
(कोई अंतर नहीं)
|
21:57, 16 जून 2012 के समय का अवतरण
पद संख्या 159 तथा 160
(159)
है प्रभु! मेरेाई सब दोसु।
सील सिंधु कृपालु नाथ अनाथ, आरत-पोसु। 1।
बेष बचन बिराग मन अघ अवगुननिको कोसु।
राम प्रीति प्रतीति पोली, कपट-करतब ठोसु।2।
राग-रंग कुसंग ही सो, साधु-संगति रोसु।
चहत केहरि-जसहिं सेइ सृगाल ज्यों खरगोसु।3।
संभु-सिखवन रसन हूँ नित राम-नामहिं घोसु।
दंभहू कलि नाम कुंभज सोच-सागर-सोसु।4।
मोद-मंगल-मूल अति अनुकूल निज निरजोसु।
रामनाम प्रभाव सुनि तुलसिहुँ परम परितोसु।5।
(160)
मैं हरि पतित-पावन सुने।
मैं पतित तुम पतित-पावन दोउ बानक बने।1।
ब्याध गनिका गज अजामिल साखि निगमनि भने।
और अधम अनेक तारे जात कापै गने।2।
जानि नाम अजानि लीन्हें नरक सुरपुर मने।
दासतुलसी सरन आयो , राखिये आपने।3।