भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"सागर-चित्र / अज्ञेय" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अज्ञेय |संग्रह=सुनहरे शैवाल / अज्ञ...' के साथ नया पन्ना बनाया)
 
 
पंक्ति 2: पंक्ति 2:
 
{{KKRachna
 
{{KKRachna
 
|रचनाकार=अज्ञेय
 
|रचनाकार=अज्ञेय
|संग्रह=सुनहरे शैवाल / अज्ञेय
+
|संग्रह=अरी ओ करुणा प्रभामय / अज्ञेय; सुनहरे शैवाल / अज्ञेय
 
}}
 
}}
 
{{KKCatGeet}}
 
{{KKCatGeet}}
पंक्ति 26: पंक्ति 26:
 
       अ-मूल ? अमोल ?
 
       अ-मूल ? अमोल ?
 
       विलीयमान ? चिर ?
 
       विलीयमान ? चिर ?
 +
 +
'''नयी दिल्ली (रेस्तराँ में बैठे-बैठे), 25 अगस्त, 1958'''
 
</poem>
 
</poem>

11:38, 9 अगस्त 2012 के समय का अवतरण

सूने उदधि की लहर
धीर बधिर :
सूने क्षितिज का आत्मलीन आलोक
अधूरा, धूसर, अन्धा :

टकराहट चट्टानों पर
थोथे थप्पड़ की
जल के :

उड़े झाग की चिनियाहट
गालों पर,
आँखों में किरकिरी रेत :

अर्थहीन मँडराते कई क्रौंच
हकलाते-से जब-तब कराहते हलके ।

        यह क्षण : यह चित्र
        दरिद्र ?
       अ-मूल ? अमोल ?
       विलीयमान ? चिर ?

नयी दिल्ली (रेस्तराँ में बैठे-बैठे), 25 अगस्त, 1958