भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"मल्लिक न मंजुल मलिंद मतवारे मिले(ऋतु वर्णन) / पद्माकर" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=पद्माकर }}<poem> मल्लिक न मंजुल मलिंद...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(कोई अंतर नहीं)

20:48, 27 अगस्त 2012 का अवतरण


मल्लिक न मंजुल मलिंद मतवारे मिले ,
          मंद मंद मारुत मुहीम मनसा की है .
कहै ‘पदमाकर’ त्यों नदन नदीन नित ,
          नागर नबेलिन की नजर नसा की है .
दौरत दरेर देत दादुर सु दुन्दै दीह,
          दामिनी दमकंत दिसान में दसा की है .
बद्दलनि बुंदनि बिलोकी बगुलात बाग,
          बंगलान बलिन बहार बरषा की है .